proverb
stringlengths 6
42
| meaning
stringlengths 4
103
|
---|---|
आँतें कुलकुलाना/कुलबुलाना | बहुत ज़ोर से भूख लगना। |
दाँत गिनना | उम्र बताना। |
कुल्हिया में गुड़ फोड़ना | गुप्त रीति से कोई काम करना। |
मुँह में खून लगना | किसी बुरी या अनुचित आदत की लत लगना। |
नादिरशाही हुक्म | मनमाना हुक्म |
हाय-हाय करना | संतोष न होना |
घर बैठी रोटी | घर बैठे मिलने वाली रोटी, पेंशन, बिना काम किए काम चलना। |
ढाई दिन की बादशाहत होना या मिलना | थोड़े दिनों की शान-शौकत या हुकूमत होना |
किनारे लगना | काम पूरा करना, काम पूरा होना। |
ढिंढोरा पीटना | घोषणा करना |
मौत के मुँह में जाना | जान जोखिम में डालना या स्वयं को खतरे में डालना। |
साँप को दूध पिलाना | दुष्ट को प्रश्रय देना |
औंधा गिरना | धोखा खाना। |
गूलर का फूल होना | लापता होना |
झपट्टा मारना | झपटकर छीन लेना |
घुल-घुल कर जान देना/मरना | रोग शोक से क्रमशः छीज कर, सूखकर, बहुत दिनों तक कष्ट उठाकर मरना। |
अंधेर मचाना | अत्याचार करना, जुल्म ढाना, मनमानी करना। |
पेट पीठ एक होना | बहुत दुर्बल होना |
चक जमना | रंग जमना। |
ठन-ठन गोपाल | खाली जेब / अत्यन्त गरीब |
आँखें लगना | प्रेम करना, जरा-सी नींद आना। |
सबक मिलना | शिक्षा या दंड मिलना |
नाक पर गुस्सा | अचानक से क्रोधित हो जाना। |
खातिर में न लाना | परवाह न करना, तुच्छ समझना। |
गैल जाना | किसी का अनुसरण करना। |
गर्दन पर सवार होना | हावी होना, डपटना। |
आड़े समय पर काम आना | मुसीबत में सहायक होना। |
गाँठ बाँधना | किसी बात को अच्छी तरह याद रखना। |
कान काटना | मात देना, चालाकी में आगे होना। |
नमक का हक अदा करना | ऋण चुकाना |
तुल जाना | किसी काम को करने के लिए उतारू होना |
अक्ल का पुतला | बहुत बुद्धिमान। |
जमीन आसमान के कुलावे मिलाना | बहुत डींग हाँकना या बहुत शेखी मारना । |
कागज काला करना | व्यर्थ ही कुछ लिखना। |
शरीर टूटना | शरीर में दर्द होना |
कलमा टूटना | हठ छूटना, दुराग्रही व्यक्ति द्वारा किसी बात को मान लेना। |
छेड़छाड़ करना | तंग करना। |
मुँह निकल आना | कमज़ोर हो जाना। |
नजर बचाकर | चुपके से |
झण्डा गाड़ना/झण्डा फहराना | अपना आधिपत्य स्थापित करना |
पानी देना | तर्पण करना / सींचना |
काठ होना | अत्यधिक भयभीत अथवा आश्चर्यचकित होना। |
घुट्टी में पड़ना | स्वभाव रूप हो जाना, जन्म से प्राप्त होना। |
कान खाना | बकवास से दिमाग़ परेशान कर देना। |
हवा उड़ना | खबर या अफवाह फैलना |
गुरू घंटाल | दुष्टों का नेता या सरदार |
कटकर रह जाना | अत्यन्त लज्जित होना। |
घर का बोझ उठाना/सँभालना | परिवार का खर्च चलाना। |
अंगुली उठाना | चरित्र पर (विशेषकर ईमानदारी के संदर्भ में) संदेह करना। |
खेत आना/रहना | युद्ध में मारा जाना, वीरगति प्राप्त करना। |
गति पाना | मोक्ष पाना। |
गधे को बाप बनाना | काम निकालने के लिए मूर्ख की खुशामद करना |
कौड़ी जलना | भूख या क्रोध आदि से शरीर में ताप होना। |
आँतें समेटना | भूख सहना। |
आपे में आना | होश-हवास सँभालना। |
चरब करना | चिकनाना, घी-तेल में तलना। |
अँगूठा चूसना | खुशामद करना। |
आँख टंगना | टकटकी बँधना। |
हौसला बढ़ाना | हिम्मत बढ़ाना |
गर्दन नापना | बेइज्जती करना, कठोर दंड देना। |
गारद में करना/स्रखना | पहरे में रखना, हवालात में बंद कर देना। |
सिर पर खड़ा रहना | बहुत निकट रहना |
कानों में उँगली डालना | किसी बात को न सुनने का प्रयास करना। |
भांजी मारना | किसी के बनते काम को बिगाड़ना |
कटे पर नमक छिड़कना | दुःखिया को और दुःख देना। |
दाँत खट्टे करना | बुरी तरह हरा देना या परास्त करना। |
कूच का डंका/नक्कारा बजाना | फौज का रवाना होना/प्रस्थान करना। |
दाल में काला होना | संदेह होना |
नजर चुराना | आँख चुराना |
लोहा मानना | किसी के प्रभुत्व को स्वीकार करना। |
आँखें खुलना | होश आना, सावधान होना। |
ऐन उलकनीय | प्रत्यक्ष। |
मुँह काला करना | कलंक लगना या बदनामी होना। |
अंधेरे घर का उजाला | एकलौता बेटा, अति सुन्दर। |
आसमान सिर पर उठा लेना | बहुत शोर, ऊधम कोलाहल मचाना। |
तलवा या तलवे चाटना | खुशामद या चापलूसी करना |
लेने के देने पड़ना | लाभ के स्थान पर हानि होना। |
लौ लगना | धुन होना। |
दिल्ली दूर होना | लक्ष्य दूर होना |
होश सँभालना | वयस्क होना / समझदार होना |
पानी पीकर जाति पूछना | काम करने के बाद जांच पड़ताल करना |
गाढ़े का साथी | विपतकाल में साथ देने वाला। |
धूनी रमाना | साधु या विरक्त हो जाना / कहीं पर जाकर निवास करना |
गला फाड़ना | जोर से चिल्लाना |
चांद का खेत करना | चंद्रोदय का प्रकाश क्षितिज पर दिखाई पड़ना। |
घर घालना | घर बिगाड़ना, घर की मर्यादा/प्रतिष्ठा नष्ट करना। |
सिर पर सवार होना | पीछे पड़ना। |
खून सफ़ेद होना | आत्मीयता की भावना न रहना, निठुर हो जाना। |
दो टूक बात कहना | थोड़े शब्दों में स्पष्ट बात कहना |
टाट उलटना | व्यापारी का अपने को दिवालिया घोषित कर देना |
खुलना-खेलना/खुलकर खेलना | लज्जा-संकोच त्याग देना। |
सिर ऊँचा करना | इज्जत बढ़ाना |
मक्खी मारना | कोई काम न करना या निकम्मा रहना। |
काँटों पर लोटना | ईर्ष्या से जलना, बेचैन होना। |
फूटी आँखों न सुहाना | तनिक भी अच्छा न लगना |
घोड़े पर चढ़ना | अहंकार और आत्म-धार्मिकता का रवैया रखना। |
अपनी गली में कुत्ता शेर | अपने घर में शक्तिशाली होना। |
टके सेर मिलना | बहुत सस्ता मिलना |
दाँत काटी रोटी होना | अत्यन्त घनिष्ठता होना/मित्रता होना |
थुड़ी-थुड़ी होना | बदनामी होना |
Subsets and Splits